देवघर : बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो के रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक महिला अपने पुत्र के साथ आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी. जिसे आरपीएफ ने नाकाम कर दिया. जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के निवासी कंचन देवी अपने दस वर्षीय पुत्र के साथ प्लेटफॉर्म […]
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो के रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक महिला अपने पुत्र के साथ आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी. जिसे आरपीएफ ने नाकाम कर दिया. जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के निवासी कंचन देवी अपने दस वर्षीय पुत्र के साथ प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी थी.
इसी दौरान विभूति एक्सप्रेस को आते देख कर आत्महत्या करने के लिये ट्रेन के सामने जा रही थी. इसी दौरान प्लेटफार्म पर गश्ती कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल मनोज कुमार व जीआरपी पुलिसकर्मी की नजर पड़ी व दौड़कर महिला को ट्रैक से हटाया.
इसके बाद पुलिस ने महिला व बच्चे को जीआरपी थाना ले गये. इस दौरान पूछताछ किये जाने पर महिला ने पुलिस को बताया कि मैं अपने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी. पुलिस ने घटना को लेकर महिला के परिजनों को जानकारी देकर थाना बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










