Deoghar News : आठ घंटे के ब्लॉक से परिचालन प्रभावित, आठ ट्रेनें रहीं रद्द, कई विलंब से चलीं

Published by :NISHIDH MALVIYA
Published at :10 May 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : आठ घंटे के ब्लॉक से परिचालन प्रभावित, आठ ट्रेनें रहीं रद्द, कई विलंब से चलीं

आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में मथुरापुर हॉल्ट पर रविवार को फ्री नॉन-इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया गया. इस कारण डाउन व अप लाइन पर आठ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहा.

विज्ञापन

प्रतिनिधी, जसीडीह : आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में मथुरापुर हॉल्ट पर रविवार को फ्री नॉन-इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया गया. इस दौरान रविवार की सुबह करीब सात से दोपहर तीन बजे तक रेलवे कर्मचारियों द्वारा मथुरापुर में यार्ड री-मॉडलिंग व सिग्नलिंग, बोदमा-जामताड़ा व जोरामो- मधुपुर के बीच में काम किया गया. इसके साथ ही कुमड़ाबाद रोहिणी हॉल्ट पर कार्य किया है. इस कारण उक्त अवधि में ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया, जिससे डाउन व अप लाइन पर आठ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहा. इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ब्लॉक के कारण आठ ट्रेनें रद्द रही तथा कुछ ट्रेनों की दूरी कम कर दी गयी, तो कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं. इससे जसीडीह स्टेशन पर रेल यात्रियों परेशान नजर आये तथा ट्रेनों की प्रतीक्षा प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर के अन्य स्थानों पर करते दिखे. ये ट्रेनें रद्द रहीं 63545-46अंडाल-जसीडीस-अंडाल पैसेंजर, 63547-63548 जसीडीह-बांका-जसीडीह, 63561 आसनसोल-जसीडीह पैसेंजर, 63565-66 जसीडीह-झाझा-जसीडीह पैसेंजर, 63570 बैद्यनाथधाम-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन रद्द रही. इनकी दूरी कम की गयी 63509 बर्धमान-झाझा पैसेंजर को आसनसोल व 63510 झाझा-बर्धमान को आसनसोल स्टेशन तक ही चलाया गया. ये ट्रेनें विलंब से चलीं डाउन लाइन में 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस 10 घंटे, 12326 नांगलडैम एक्सप्रेस आठ घंटे, 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस सात घंटे, 18184 बक्सर-टाटा सुपर एक्सप्रेस सात घंटे, 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस छह घंटे, 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 12304 पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटे, 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 3:30 घंटे, 08440 पटना-पुरी स्पेशल दो घंटे, 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 03230 पटना-खुर्दा रोड स्पेशल एक्सप्रेस 4:30 घंटे विलंब से चली. वहीं अप लाइन की 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ घंटे, 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल एक्सप्रेस आठ घंटे,12317 अकालतख्त एक्सप्रेस छह घंटे, 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पांच घंटे, 18183 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पांच घंटे, 04051 हावड़ा- नयी दिल्ली स्पेशल 11 घंटे, 08867 गोंदिया-रक्सौल स्पेशल 12 घंटे, 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से चली. हाइलाइट्स सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में किया गया नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

NISHIDH MALVIYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola