देवघर : करनीबाग में पुलिसकर्मी के घर सेंधमारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2018 10:29 AM

विज्ञापन

देवघर : कुंडा थानांतर्गत करनीबाग निवासी पुलिसकर्मी चंदन कुमार सिंह के घर शुक्रवार देर रात में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी कर ली. चंदन के घर की दीवार में सेंधमारी कर चोर अंदर प्रवेश किये. अंदर बने शेड में रखे ट्रंक को तोड़ कर चोरों ने एक सोने की अंगूठी सहित सिलाई मशीन, कीमती साड़ी […]

विज्ञापन
देवघर : कुंडा थानांतर्गत करनीबाग निवासी पुलिसकर्मी चंदन कुमार सिंह के घर शुक्रवार देर रात में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी कर ली. चंदन के घर की दीवार में सेंधमारी कर चोर अंदर प्रवेश किये. अंदर बने शेड में रखे ट्रंक को तोड़ कर चोरों ने एक सोने की अंगूठी सहित सिलाई मशीन, कीमती साड़ी सहित अन्य कपड़ों की चोरी कर फरार हो गये. सुबह में परिजनों की नींद खुली, तब ट्रंक टूटा हुआ देखा व उसके सामान बाहर में बिखरा हुआ था.
सामने दीवार में सेंध कटा देखकर शंका हुई. कुछ साड़ी व कपड़े सहित खाली डिब्बे घर के पीछे फेंका हुआ था. घटना की सूचना कुंडा थाने में दी गयी. सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एसआइ अघनु मुंडा, एएसआइ मदन चौधरी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गये. चंदन ने घर से चोरी हुई सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी है. कुंडा थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola