..तो कूड़े के ढेर से गुजरना होगा भक्तों को

Updated at : 15 Jun 2014 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
..तो कूड़े के ढेर से गुजरना होगा भक्तों को

देवघर: देवघर नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन औसतन 60 से 70 ट्रैक्टर कूड़ा-कचरा निकलता है. एक माह बाद विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेला की शुरुआत होगी. कूड़ा-कचरा में औसतन 30 से 40 फीसदी का इजाफा होगा. लेकिन, कूड़ा-कचरा डंप करने के लिए निगम के पास कोई डंपिंग ग्राउंड नहीं है. नतीजा श्रवणी मेले में आने वाले […]

विज्ञापन

देवघर: देवघर नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन औसतन 60 से 70 ट्रैक्टर कूड़ा-कचरा निकलता है. एक माह बाद विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेला की शुरुआत होगी. कूड़ा-कचरा में औसतन 30 से 40 फीसदी का इजाफा होगा. लेकिन, कूड़ा-कचरा डंप करने के लिए निगम के पास कोई डंपिंग ग्राउंड नहीं है. नतीजा श्रवणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय लोगों को एक बार फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

देवघर नगर निगम की स्थापना के बाद प्रशासनिक पदाधिकारी ने डंपिंग ग्राउंड उपलब्ध कराने का दावा भी किया. लेकिन, निगम गठन के चार वर्ष बाद भी कूड़ा-कचरा को ठिकाना लगाने के लिए कोई स्थायी हल नहीं निकला है. कूड़ा-कचरा के खेप को ठिकाना लगाने के लिए आज भी सफाई कर्मियों को शहर के विभिन्न हिस्सों में काफी मशक्कत करनी पड़ती है.

कई बार कूड़ा-कचरा डंप करने को लेकर ग्रामीणों का विरोध भी ङोलना पड़ा है. हर बार विभागीय पदाधिकारी डंपिंग ग्राउंड मिल जाने की बात करते रहे हैं, लेकिन अबतक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है. गौर करें तो नगर निगम का फोकस बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का कूड़ा-कचरा उठाव करने पर रहता है. शेष शहर में साफ-सफाई की गंदगी भगवान भरोसे रहता है. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी विभाग एवं पदाधिकारी गंभीर नहीं है. जबकि सुविधा शुल्क के नाम पर होल्डिंगधारकों से देवघर नगर निगम सालाना एक मुश्त राशि वसूल करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola