देवघर में गैस शिकायतों पर प्रशासन सक्रिय, मां तारा एजेंसी में औचक निरीक्षण गया

Updated at : 04 Apr 2026 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News

गैस एजेंसी में निरीक्षण करते एसडीओ रवि कुमार

Deoghar News: देवघर में गैस आपूर्ति की शिकायतों के बाद प्रशासन ने मां तारा गैस एजेंसी का निरीक्षण किया. जांच में भारी बैकलॉग, देरी और अनियमितताएं सामने आई. एसडीओ ने तुरंत होम डिलीवरी बहाल करने, लंबित बुकिंग खत्म करने और ‘पहले आओ-पहले पाओ’ (फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्व) के आधार पर पारदर्शी गैस वितरण सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट 

Deoghar News: झारखंड के देवघर में गैस आपूर्ति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर एसडीओ व अंचलाधिकारी ने ‘मां तारा गैस एजेंसी’ का औचक निरीक्षण किया. जांच में सामने आया कि 12 मार्च से 4 अप्रैल तक भारी संख्या में गैस बुकिंग लंबित है, जिनकी डिलीवरी अब तक नहीं हो सकी है. एजेंसी प्रबंधन ने भी आपूर्ति में देरी को लेकर असमर्थता जतायी, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. 

एसडीओ रवि कुमार ने आदेश दिया 

जांच के दौरान गैस आपूर्ति में अनियमितता की शिकायतों पर सख्ती  अपनाते हुए एसडीओ रवि कुमार ने सख्त आदेश दिया कि अब गैस वितरण केवल ‘पहले आओ-पहले पाओ’ (फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्व) के आधार पर ही करें. किसी भी प्रकार की आउट-ऑफ-टर्न या अवैध आपूर्ति को दंडनीय बताते हुए उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. साथ ही एजेंसी को तत्काल प्रभाव से होम डिलीवरी सेवा बहाल करने और लंबित सभी बुकिंग को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने का निर्देश दिया है. एसडीओ ने साफ कहा कि आदेशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें. बैकलॉग खत्म करना और पारदर्शी आपूर्ति व्यवस्था बहाल करना एजेंसी की जिम्मेदारी है. लापरवाही या अनियमितता हुई तो इसकी कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण में मिली गड़बड़ियां

  • 12 मार्च से 4 अप्रैल तक बड़ी संख्या में गैस बुकिंग लंबित पाई गई, समय पर डिलीवरी नहीं होने से उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ा. 
  • वितरण प्रणाली में पारदर्शिता की कमी दिखी, ‘लाइन सिस्टम’ का पालन नहीं किया जा रहा था. 
  • आपूर्ति में देरी को लेकर एजेंसी प्रबंधन स्पष्ट जवाब देने में असमर्थ रहा.
  • होम डिलीवरी व्यवस्था बेहद सुस्त पाई गई, जिससे नियमित गैस आपूर्ति बाधित रही. 
  • बैकलॉग लगातार बढ़ता गया, लेकिन उसे समय पर खत्म करने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई. 

इसे भी पढ़ें: ठांय… ठांय… ठांय! देर रात को गोलीबारी से दहल उठा मेदिनीनगर, एक की मौत

इसे भी पढ़ें: पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, सीआईडी की रिपोर्ट में अवैध क्लिनिक सील

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola