25 फीसदी अनुदान पर करें गाय पालन

Updated at : 15 Jun 2014 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
25 फीसदी अनुदान पर करें गाय पालन

देवघर: गव्य विकास विभाग के माध्यम नाबार्ड द्वारा किसानों को 25 फीसदी अनुदान पर गाय पालन उद्योग का अवसर दिया जा रहा है. नाबार्ड की नयी योजना डीइडीएस के तहत किसानों को 25 फीसदी अनुदान पर गाय उपलब्ध करायी जायेगी. इस योजना के तहत नाबार्ड के पास लगभग दो करोड़ रुपये का फंड है. डीइडीएस […]

विज्ञापन

देवघर: गव्य विकास विभाग के माध्यम नाबार्ड द्वारा किसानों को 25 फीसदी अनुदान पर गाय पालन उद्योग का अवसर दिया जा रहा है. नाबार्ड की नयी योजना डीइडीएस के तहत किसानों को 25 फीसदी अनुदान पर गाय उपलब्ध करायी जायेगी.

इस योजना के तहत नाबार्ड के पास लगभग दो करोड़ रुपये का फंड है. डीइडीएस योजना का लाभ लघु सीमांत व प्रगतिशील किसान उठा पायेंगे. इसमें दो गाय, पांच गाय व 10 गाय की योजना है. जिला गव्य विकास पदाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि दो गाय में 87,500 रुपया, पांच गाय में 2,47,625 व 10 गाय में 4,90,250 रुपया ऋण के तौर पर उपलब्ध कराया जायेगा. बैंकों के माध्यम से किसानों को ऋण की राशि उपलब्ध करायी जायेगी. नाबार्ड द्वारा अनुदान की राशि सीधे बैंकों को भेज दिया जायेगा.

कैसे पायें योजना का लाभ
किसान अपने क्षेत्र के संबंधित बैंक जायेंगे व बैंक से ही किसानों को केसीसी के तर्ज गाय पालन का एक आवेदन दिया जायेगा. आवेदन में मुखिया की अनुशंसा अनिवार्य है. आवेदन के साथ एलपीसी, वोटर कार्ड व आधार कार्ड भी अनिवार्य है. इस योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल अनिवार्य नहीं है. आवेदन संबंधित बैंक में ही जमा कर देना है. उसके बाद बैंक के स्तर से किसानों को सूचित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola