केंद्र का लगाते हैं चक्कर, नहीं मिल रहा दालभात

सारवां: गरीबों को सस्ते दर भोजन उपलब्ध कराने के लिये प्रखंड क्षेत्र में खोला गया मुख्यमंत्री दाल भात योजना पिछले दो माह से बंद है. गरीब तबके के लोग खासकर मजदूर केंद्र के बाहर लोग चक्कर लगाते देखे जा सकते हैं, यह सोच कर कि आज उन्हें केंद्र पर भोजन मिलेगा लेकिन केंद्र बंद देख […]
सारवां: गरीबों को सस्ते दर भोजन उपलब्ध कराने के लिये प्रखंड क्षेत्र में खोला गया मुख्यमंत्री दाल भात योजना पिछले दो माह से बंद है. गरीब तबके के लोग खासकर मजदूर केंद्र के बाहर लोग चक्कर लगाते देखे जा सकते हैं, यह सोच कर कि आज उन्हें केंद्र पर भोजन मिलेगा लेकिन केंद्र बंद देख उन्हें निराशा ही हाथ लगती है.
बालकिशन राउत, परमेश्वर यादव, पाबी मांझी,संजय माझी, मकसूद आलम, झारू मिर्धा, तुकन मिर्णा, मोहन तुरी, चरकू मांझी, सतन मांझी, मनोज यादव, विनोद यादव,केलू मांझी, संतोष वर्मा आदि ने बताया कि केंद्र बाहर रहने के कारण उन्हें होटल या ढाबे में महंगे दाम चुका कर खाना पड़ता है.
क्या कहते हैं बीडीओ
बीडीओ धीरेंद्र कुमार ने कहा इस संबंध जानकारी प्राप्त नहीं है. लगता है आवंटन का अभाव है. जांच कर सूचना जिले को दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




