ePaper

कांग्रेसी नेता बजरंगी महथा ने समर्थकों के साथ मचाया उत्पात

Updated at : 22 Oct 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता बजरंगी महथा ने समर्थकों के साथ मचाया उत्पात

देवघर : कृष्णापुरी दुर्गा पूजा समिति पंडाल में शनिवार देर रात में कांग्रेसी नेता बजरंगी महथा ने जमकर उत्पात मचाया. पूजा समिति वालों का आरोप है कि बजरंगी समेत तूफान महथा, सावन महथा व मंटू झा 20-30 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा सहित महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे. […]

विज्ञापन
देवघर : कृष्णापुरी दुर्गा पूजा समिति पंडाल में शनिवार देर रात में कांग्रेसी नेता बजरंगी महथा ने जमकर उत्पात मचाया. पूजा समिति वालों का आरोप है कि बजरंगी समेत तूफान महथा, सावन महथा व मंटू झा 20-30 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा सहित महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे. उनलोगों को समिति वालों ने रोकने की कोशिश की तो हवाई फायरिंग कर डराया-धमकाया व पथराव किया. पथराव में समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह सहित सत्यम व पांच-सात सदस्य घायल हो गये. मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे.
पुलिस को देखते ही वे लोग भागने लगे. समिति वालों की मानें तो इस दौरान बजरंगी ने अपनी गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी. पुन: बजरंगी अपने समर्थकों के साथ दोबारा हमला करने पहुंचा तो पुलिस व समिति के सदस्यों ने मिलकर उनलोगों की मंशा को विफल कर दिया. घटना में घायल राजेश सहित अन्य को पुलिस ने सदर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया. मामले को लेकर समिति अध्यक्ष राजेश सिंह, अजय कुमार, आकाश सिंह, सत्यम सानू, नरेश सिंह, ललन सिंह, बिट्टू सिंह व अन्य ने संयुक्त रूप से लिखित शिकायत नगर थाने में दिया है. घटना के बाद कृष्णापुरी मुहल्ले में तनाव की स्थिति बन गयी.
बाद में मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचे. रात से ही पुलिस उस मुहल्ले में कैंप कर रही थी. शाम में एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में काफी संख्या में पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे व पुख्ता सुरक्षा में प्रतिमा विसर्जन कराया. समिति अध्यक्ष ने बताया घटना की सूचना मिलने पर सुबह में सांसद निशिकांत दुबे भी पहुंचे और समिति वालों से घटना की जानकारी लेकर पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया.
बजरंगी ने भी लगाया मारपीट का आरोप
देवघर. कृष्णापुरी की घटना में कांग्रेसी नेता बजरंगी महथा ने एसपी काे आवेदन देकर मुहल्ले के कई लोगों पर मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने आरोप लगाया है. बजरंगी का आरोप है कि शनिवार की रात 11 बजे वह कृष्णापुरी में दुर्गा मां की प्रतिमा दर्शन करने जैसे ही अपनी सफारी गाड़ी से उतरे तो आकाश सिंह, राजेश सिंह, अजय सिंह ने कॉलर पकड़कर सीधे मारपीट शुरू कर दी.
इसी बीच सत्यम सानू, नरेश सिंह, दीपक सिंह, विपुल सिंह के अलावा 50 अन्य लोग आकर सफारी गाड़ी (जेएच 15 के-4270) का शीशा हॉकी स्टिक से तोड़ दिया. उसने लोगों पर जाति सूचक गाली देने का भी आरोप लगाया है. वहीं गले से सोने की चेन व नकद 70 हजार रुपये छिनतई का आरोप लगाया है. साथी मंटू की मोबाइल छीनने की बात कही है. एसपी से कानूनी कार्रवाई की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola