शिवगंगा में फिर डूबा युवक

देवघरः शिवगंगा में डूब कर रविवार को एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि मृतक निर्वस्त्र था. उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. मामले की सूचना मिलते ही बैद्यनाथ मंदिर थाना के एएसआई जनार्दन शर्मा सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे. […]
देवघरः शिवगंगा में डूब कर रविवार को एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि मृतक निर्वस्त्र था. उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. मामले की सूचना मिलते ही बैद्यनाथ मंदिर थाना के एएसआई जनार्दन शर्मा सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे. मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. श्री शर्मा के अनुसार देखने से प्रतीत होता है कि मृतक युवक स्थानीय नहीं है. प्रथम द्रष्टया लगता है कि उसकी मौत डूब कर हुई है. आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला हत्या है या आत्महत्या.
दो महीने में आठ की मौत
पिछले दो महीने से शिवगंगा में डूब कर आठ लोगों की मौत हो चुकी है. शिवगंगा में गोताखोर की भी व्यवस्था है. बावजूद लगातार आठ की मौत हो चुकी है और पुलिस-प्रशासन की तरफ से बचाव के कोई बंदोबस्त नहीं हो सके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




