लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि अभिषेक अब नहीं रहा
Updated at : 01 Oct 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : गिरिडीह के उसरी फॉल के किनारे सेल्फी लेने के चक्कर में गिरने से देवघर के रोहिणी निवासी आशुतोष राज की मौत हो गयी है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से मृतक के घर में सन्नाटा पसरा है. इधर, हादसे की सूचना के बाद मृतक के पिता अशोक बर्णवाल समेत रोहिणी के […]
विज्ञापन
देवघर : गिरिडीह के उसरी फॉल के किनारे सेल्फी लेने के चक्कर में गिरने से देवघर के रोहिणी निवासी आशुतोष राज की मौत हो गयी है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से मृतक के घर में सन्नाटा पसरा है. इधर, हादसे की सूचना के बाद मृतक के पिता अशोक बर्णवाल समेत रोहिणी के कई लोग गिरिडीह निकल गये. हालांकि देर रात तक शव को रोहिणी नहीं लाया गया था.
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. काफी संख्या में ग्रामीण उनके घर पर जुट गये तथा मृतक के परिजनों को समझने में लगे रहे. मृतक आशुतोष के पिता अशोक वर्णवाल की रोहिणी हटिया चौक के समीप जनरल स्टोर है. उनके अथक प्रयास के बाद दोनों बेटों को नौकरी मिली थी. मृतक आशुतोष राज वन विभाग में अनुबंध पर कार्यरत थे.
वहीं उनके बड़े भाई आशीष कुमार बरनवाल ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं, जबकि एक छोटी बहन सिंपी कुमारी भी पढ़ाई कर रही है. आशुतोष की मौत से परिजनों में काफी मातम छाया हुआ है. मां व बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों के गिरिडीह जाने के बाद रोहिणी स्थित घर पर देर रात तक ताला लगा रहा. आसपास के लोगों ने बताया कि आशुतोष रोहिणी उच्च विद्यालय से माध्यमिक शिक्षा तथा एसकेएमयू से स्नातक की पढ़ाई की थी. वह पढ़ाई में काफी तेज था. लोगों के साथ उसका काफी अच्छा व्यवहार रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




