Deoghar News : नववर्ष पर श्रीश्याम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, बाबा श्याम के चरणों में 121 निशान अर्पित

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : नववर्ष पर श्रीश्याम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, बाबा श्याम के चरणों में 121 निशान अर्पित

श्री श्याम भक्तों ने नये साल का स्वागत बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पण कर किया. साल के पहले दिन गुरुवार की सुबह धोबी टोला स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण संघ परिसर में 121 निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : श्री श्याम भक्तों ने नये साल का स्वागत बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पण कर किया. साल के पहले दिन गुरुवार की सुबह धोबी टोला स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण संघ परिसर में 121 निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी. निशान यात्रा मारवाड़ी ब्राह्मण संघ से प्रारंभ होकर गंगा हरि लेन, ड्रोलिया रोड, आजाद चौक, टावर चौक, राय कंपनी मोड़ और बजरंगी चौक होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची. पूरे मार्ग में गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आये. जय श्री श्याम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्याम मंदिर पहुंचने पर सभी निशानों को विधिवत बाबा के चरणों में अर्पित किया गया. इसके बाद बाबा के दरबार में भजनों की अमृत वर्षा हुई, जिसमें भक्त देर तक भाव-विभोर होकर झूमते रहे. कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित करीब तीन सौ से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता रही. आयोजन को सफल बनाने में मनोज झाझरिया, सुनील अग्रवाल, गुड्डु बंका, श्याम शोंथलिया, शिव सर्राफ, मनोहरलाल सुल्तानिया, सचिन सुल्तानिया, राजेश सुल्तानिया, मुरारी हिंसारिया, श्याम जालान, दिनेश पोद्दार, आनंद झुनझुनवाला, शेखर झाझड़िया, रोहित सुल्तानिया, अभिषेक सिंघानिया, रवि खंडेलवाल, संजय सतनालीवाला, बंसी हिंसारिया, अनमोल पेचरीवाल, विकास शर्मा सहित कई श्याम भक्तों ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola