नैयाडीह में बस रही विस्थापितों की स्मार्ट कॉलोनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 4:49 AM
देवघर : देवघर हवाई अड्डा के 508 विस्थापितों के लिए नैयाडीह में पुनर्वासन तेजी से किया जा रहा है. नैयाडीह में विस्थापितों को उपलब्ध करायी गयी मूलभूत सुविधाओं में बिजली, सड़क, नाला निर्माण, पथ आदि का निर्माण कराया जा रहा है. खेलकूद के लिए बड़ा मैदान है. गुलाब व अन्य फूलों की खेती के लिए […]
देवघर : देवघर हवाई अड्डा के 508 विस्थापितों के लिए नैयाडीह में पुनर्वासन तेजी से किया जा रहा है. नैयाडीह में विस्थापितों को उपलब्ध करायी गयी मूलभूत सुविधाओं में बिजली, सड़क, नाला निर्माण, पथ आदि का निर्माण कराया जा रहा है. खेलकूद के लिए बड़ा मैदान है. गुलाब व अन्य फूलों की खेती के लिए करीब दो एकड़ पर बागवानी की जा रही है.
यह किसी स्मार्ट कॉलोनी से कम नहीं है. वर्तमान में नैयाडीह में अपने श्रमदान से 40 परिवार घर बना रहे हैं. वहीं करीब 30 परिवार अर्द्धनिर्मित घरों में रहने भी लगे हैं. हालांकि इस कॉलोनी में अब भी कई कमियां हैं. नैयाडीह गांव में प्रवेश करने वाली सड़क पूरी तरह से कीचड़मय है. नतीजा हल्की बारिश में भी लोगों को आवागमन मुश्किल हो जाता है. नैयाडीह गांव में विद्यालय नहीं है. नतीजा मंझियाना गांव छोड़ने के बाद से विस्थापित परिवार का कोई बच्चा अबतक स्कूल का मुंह तक नहीं देखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










