ऑटो पलटा, पांच कांवरिया घायल

Updated at : 04 Sep 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटा, पांच कांवरिया घायल

देवघर : जसीडीह-देवघर मुख्य पथ पर संत फ्रांसीसी स्कूल मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे ऑटो बगल से गुजर रहे मोटरसाइकिल से सट गया. जिससे चालक का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पलट गयी. घटना में ऑटो सवार बारा जिला नेपाल निवासी नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि चार कांवरियाें को […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह-देवघर मुख्य पथ पर संत फ्रांसीसी स्कूल मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे ऑटो बगल से गुजर रहे मोटरसाइकिल से सट गया. जिससे चालक का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पलट गयी. घटना में ऑटो सवार बारा जिला नेपाल निवासी नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि चार कांवरियाें को मामूली चोट आयी है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को कांवरिया निशांत चौरसिया, नीरज चौरसिया, कमलेश चौरसिया, श्रीलाल मुखिया पूजा-अर्चना कर देवघर से ऑटो में सवार होकर जसीडीह स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. इसी क्रम में ऑटो संत फ्रांसिस स्कूल मोड़ के समीप पलट गया. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola