घुठियाबड़ा असहना में मनरेगा में बिचौलिया हावी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित घुठियाबड़ा असहना पंचायत में पंचायतीराज में भी मनरेगा की योजनाओं में बिचौलिया हावी है. जिस प्रकार सिमरजोर गांव में तारामणि देवी की जमीन पर डोभा खुदाई के नाम पर 2.95 लाख रुपये की बंदरबांट हुई, उस प्रकार अन्य गांवों में डाेभा व सिंचाई कूप के निर्माण गड़बड़ियां हुई है. मनरेगा […]
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित घुठियाबड़ा असहना पंचायत में पंचायतीराज में भी मनरेगा की योजनाओं में बिचौलिया हावी है. जिस प्रकार सिमरजोर गांव में तारामणि देवी की जमीन पर डोभा खुदाई के नाम पर 2.95 लाख रुपये की बंदरबांट हुई, उस प्रकार अन्य गांवों में डाेभा व सिंचाई कूप के निर्माण गड़बड़ियां हुई है. मनरेगा के सोशल ऑडिट में भी घुठियाबड़ा असहना पंचायत में कई गड़बड़ियां उजागर हुई थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर ली गयी.
डोभा में अगर गहराई होती तो तारामणि देवी के खेतों का आज धान नहीं सुखता. पानी के अभाव में तीन खेतों का बिचड़ा भी सुख गया, खेती नहीं होने से पूरा परिवार दुखी है. सिमरजोर गांव ही कई अन्य डोभा में खानापूर्ति कर पैसे की निकासी की गयी है. ग्रामीण देवेंद्र राय, महेश्वर राय, शंभुनाथ मंडल, रमेशचंद्र मंडल, जितेंद्र कुमार, बालगोविंद मंडल, देवेंद्र मंडल, सुफल कापरी, लूटन मंडल, कंचन देवी ने डीसी से पूरे पंचायत में मनरेगा की जांच कमेटी से कराने की मांग की है, साथ ही मनरेगा में हावी बिचौलिये पर एफआइआर दर्ज किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










