राज्यपाल ट्रेन से गयीं दुमका
Updated at : 14 Aug 2018 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस से दुमका गयीं. इस ट्रेन में राज्यपाल के लिए विशेष कोच लगाया गया था. राज्यपाल 15 अगस्त को दुमका में झंडोत्तोलन करेंगी. आज बाबा बैद्यनाथ की करेंगी पूजा देवघर/दुमका. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मंगलवार की सुबह रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन से देवघर आयेंगी. बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के […]
विज्ञापन
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस से दुमका गयीं. इस ट्रेन में राज्यपाल के लिए विशेष कोच लगाया गया था. राज्यपाल 15 अगस्त को दुमका में झंडोत्तोलन करेंगी.
आज बाबा बैद्यनाथ की करेंगी पूजा
देवघर/दुमका. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मंगलवार की सुबह रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन से देवघर आयेंगी. बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मानसरोवर स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में कांवरियों को संबोधित करेंगी.
राज्यपाल के आगमन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुबह आठ बजे बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दिन के 10.30 बजे बासुकिनाथ के लिए प्रस्थान करेंगी. सुबह 11.30 बजे बासुकिनाथ पहुंचेंगी. वे यहां बाबा फौजदारीनाथ पर अरघा सिस्टम से ही जलार्पण करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




