आइटीआइ के छात्र की मौत, तीन घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : देवघर-जसीडीह मुख्य सड़क पर जसीडीह-दुमका रेलवे ओवरब्रिज के समीप तेज गति से जा रहा ऑटो पलट गया. घटना में शिवम आइटीआइ कॉलेज से परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे छात्र मधुपुर थाना क्षेत्र के धमना निवासी अजमुल अंसारी (25) की मौत हो गयी. वहीं उसके तीन साथी भी घायल हो गये. स्थानीय लोगों […]
विज्ञापन
देवघर : देवघर-जसीडीह मुख्य सड़क पर जसीडीह-दुमका रेलवे ओवरब्रिज के समीप तेज गति से जा रहा ऑटो पलट गया. घटना में शिवम आइटीआइ कॉलेज से परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे छात्र मधुपुर थाना क्षेत्र के धमना निवासी अजमुल अंसारी (25) की मौत हो गयी. वहीं उसके तीन साथी भी घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र मधुपुर थाना क्षेत्र के पथलचपटी मुहल्ला निवासी फैजान, अरशद व शरीख को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने तीनों घायल छात्रों के प्राथमिक उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर बतायी है. उधर, मामले की सूचना पाकर जसीडीह थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और बिना नंबर की ऑटो जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चालक का नाम अशोक मिश्रा है, जो बिहार अंतर्गत जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कर्णगढ़ गांव का रहनेवाला है. बताया गया कि सभी छात्र एक साथ परीक्षा देकर शिवम आइटीआइ कॉलेज से निकले और वापस घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जसीडीह जा रहे थे. उसी क्रम में यह घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










