आशीष के खिलाफ अब लाल वारंट

Updated at : 02 Jun 2014 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
आशीष के खिलाफ अब लाल वारंट

-आजाद परिहस्त हत्याकांड- देवघरः आजाद परिहस्त हत्याकांड के एक आरोपित आशीष मिश्र अब भी फरार हैं. दो दिन पूर्व नगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपित के घर की कुर्की की. बावजूद आरोपित अब तक फरार है. अब पुलिस इस संबंध में कोर्ट को स्थिति से अवगत करायेगी. आरोपित के खिलाफ लाल वारंट निकालने […]

विज्ञापन

-आजाद परिहस्त हत्याकांड-

देवघरः आजाद परिहस्त हत्याकांड के एक आरोपित आशीष मिश्र अब भी फरार हैं. दो दिन पूर्व नगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपित के घर की कुर्की की. बावजूद आरोपित अब तक फरार है. अब पुलिस इस संबंध में कोर्ट को स्थिति से अवगत करायेगी. आरोपित के खिलाफ लाल वारंट निकालने का आग्रह कोर्ट से करेगी. बताते चलें कि पहली मई की शाम अवंतिका गली में आजाद परिहस्त की चाकू गोद-गोद कर हत्या कर दी गयी थी.

इस मामले में मृतक के चाचा ने ऑटो संघ के कन्हैया झा समेत आशीष मिश्र, विजय मठपति, ऋषभ केसरी व आशीष मिश्र के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. कांड के आरोपितों के खिलाफ वारंट व इश्तेहार निर्गत हुआ था. इसके बाद ऋषभ केसरी व विजय मठपति ने कोर्ट में सरेंडर किया था. इसके बाद पुलिस आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में कुर्की की प्रक्रिया कर ही रही थी कि आशीष मिश्र ने कोर्ट में सरेंडर किया. जिस दिन पुलिस कन्हैया झा व दूसरे आशीष मिश्र के घर कुर्की करने वाली थी. उस दिन कन्हैया झा ने एसडीपीओ कार्यालय पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola