जेकर नाथ भोले नाथ, ऊ अनाथ कइसे होई...
Updated at : 01 Aug 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : सुल्तानगंज से 105 किलोमीटर पैदल दूरी तय कर कांवरिये बाबा दरबार में पहुंच रहे हैं. कांवरियों की थकान को दूर करने तथा मनोरंजन के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कांवरिया पथ, रूट लाइन एवं मेला क्षेत्र में पांच मंच के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मंच के […]
विज्ञापन
देवघर : सुल्तानगंज से 105 किलोमीटर पैदल दूरी तय कर कांवरिये बाबा दरबार में पहुंच रहे हैं. कांवरियों की थकान को दूर करने तथा मनोरंजन के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कांवरिया पथ, रूट लाइन एवं मेला क्षेत्र में पांच मंच के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मंच के माध्यम से कलाकार भक्ति गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर कांवरियों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं.
इसी मनोरंजन के बीच कांवरिये अपने को तरोताजा महसूस कर रहे हैं. आरमित्रा प्लस टू विद्यालय परिसर में सरस्वती संगीत कला केंद्र ग्रुप के द्वारा कांवरियों के मनोरंजन करने के लिए ‘जेकर नाथ भोले नाथ, ऊ अनाथ कइसे होई…’ से लेकर कई भाव-विभोर करने वाले कई भक्ति गीत व भजन कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया. गायिका ने अपने गायन से वहां पंडाल में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया. मौजूद सभी कांवरिया झूम उठे. इधर शिवलोक में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग झूमते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




