सागर राउत व सूरज मिश्रा ने किया कोर्ट में सरेंडर
Updated at : 01 Aug 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : पश्चिम बंगाल अंतर्गत आसनसोल के नीबू व्यवसायी उमेश साव से हुई लूटकांड के आरोपित सरिता होटल गली निवासी सागर राउत व सूरज मिश्रा ने मंगलवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया. कोर्ट के निर्देश पर सागर व सूरज को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया. पुलिस शीघ्र ही इन दोनों से […]
विज्ञापन
देवघर : पश्चिम बंगाल अंतर्गत आसनसोल के नीबू व्यवसायी उमेश साव से हुई लूटकांड के आरोपित सरिता होटल गली निवासी सागर राउत व सूरज मिश्रा ने मंगलवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया. कोर्ट के निर्देश पर सागर व सूरज को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया. पुलिस शीघ्र ही इन दोनों से पूछताछ करने के लिये कोर्ट से रिमांड का आग्रह करेगी. घटना में नाम आने के बाद से ये लोग फरार चल रहे थे.
सागर, सूरज सहित कांड के अन्य आरोपित कालीरखा जून पोखर मुहल्ला निवासी गौरव नरौने, संतोष राउत, रवि केसरी के घर पर नगर पुलिस ने 26 जुलाई को इश्तेहार चिपकाया था. घटना 16 मई को हुई थी. दो माह से उक्त सभी आरोपित फरार चल रहे थे. घटना के 12 घंटे बाद ही पुलिस ने कांड का खुलासा कर लिया था. एसपी द्वारा गठित एसआइटी ने लूटी गयी रकम में से 4.5 लाख रुपया जटाही मोड़ स्थित सनवेल बाजार निवासी करण राउत के टेडी बियर कारखाने से बरामद किया था.
मौके पर से पुलिस ने करण को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पत्रकार वार्ता में एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया था कि घटना को जिला बदर सरिता होटल गली निवासी सागर राउत, कालीरखा जूनपोखर मुहल्ला निवासी गौरव नरौने व रवि केसरी ने मिलकर अंजाम दिया. इसके बाद तीनों करण की टेडी बियर फैक्टरी में चले गये. वहां एक घंटे रहने के बाद रुइ के बोरे में 4.5 लाख रुपया छिपा दिया और 50 हजार रुपये लेकर तीनों कहीं फरार हो गये. इस दौरान उनलोगों ने अपनी बाइक किसी संतोष नाम के युवक को दी थी व वे तीनों एक स्कॉर्पियो में सवार होकर निकले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




