ममता बनर्जी का बागियों को संदेश- अभिषेक के हाथों में ही रहेगी टीएमसी की कमान, दीदी ने जनता से क्यों मांगी माफी?

Updated:
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

Mamata Banerjee Backs Abhishek Banerjee: ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ही ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के भविष्य के नेता होंगे. उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को 'गद्दार' बताते हुए जनता से माफी मांगी. पार्टी को नये सिरे से खड़ा करने का संकल्प लिया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Backs Abhishek Banerjee: ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की संस्थापक और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ही भविष्य में पार्टी के नेता बनेंगे. उन्होंने बुधवार को एक वीडियो बयान जारी किया. इसमें ममता बनर्जी ने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का खुलकर समर्थन किया. मदन मित्रा और सुदीप बंद्योपाध्याय जैसे दिग्गज नेताओं के द्वारा अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधे जाने के बाद ममता बनर्जी का यह वीडियो बागी नेताओं को स्पष्ट संदेश दे रहा है.

गद्दारों की ओर से मैं जनता से माफी मांगती हूं : ममता

ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को ‘गद्दार’ करार दिया. उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए कहा- पार्टी के जिन गद्दारों ने अपने निजी हितों के लिए इस कठिन समय में तृणमूल कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा है, मैं उनकी ओर से बंगाल की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं. जनता ने हमें बड़े भरोसे के साथ चुना था, लेकिन कुछ लोग केंद्रीय एजेंसियों के डर से या अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के कारण पार्टी को धोखा दे रहे हैं.

परिवार के राजनीतिक समझौते के आरोपों को किया खारिज

विपक्ष और बागी धड़े द्वारा लगाये जा रहे ‘परिवारवाद’ और राजनीतिक सौदेबाजी के आरोपों का जवाब देते हुए ममता बनर्जी पूरी तरह आक्रामक नजर आयीं. उन्होंने कहा कि तो उन्होंने या उनके परिवार (अभिषेक बनर्जी) ने अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए कभी सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया. ममता ने कहा कि वे किसी भी दबाव या केंद्रीय जांच एजेंसियों के डर के आगे झुकने वाली नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: टीएमसी विवाद : एनसीपीआई को सर्वदलीय बैठक में बुलायेंगे ओम बिरला! सुदीप सदन के नेता, शताब्दी बन सकती हैं उपनेता

नये सिरे से तृणमूल कांग्रेस को खड़ा करने का संकल्प

ममता बनर्जी ने इसे संकट के साथ-साथ एक नये अवसर के रूप में देखते हुए पार्टी के कायाकल्प की बात कही. उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकते हुए संकल्प लिया कि वे तृणमूल कांग्रेस को जमीनी स्तर पर फिर से संगठित और पुनर्गठित करेंगी. ममता बनर्जी के इस बयान से साफ है कि भविष्य में भी टीएमसी की कमान अभिषेक बनर्जी के हाथों में ही रहेगी.

ये भी पढ़ें: असली तृणमूल और सिंबल विवाद पर चुनाव आयोग को जल्द लेना होगा फैसला, 24 को है राज्यसभा चुनाव


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola