तीन दिनों से लापता अधेड़ का शिवगंगा में मिला शव

Updated at : 25 Jul 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता अधेड़ का शिवगंगा में मिला शव

देवघर : तीन दिनों से लापता रमा शंकर झा की शिवगंगा में डूबने से मौत हो गयी. वे मत्स्य विभाग के सामने स्थित कॉलोनी के रहनेवाले थे तथा कैंसर रोग से पीड़ित थे. कुछ ही दिन पहले सफल ऑपरेशन करा कर लौटे थे. उनका सिंदूर का कारोबार है, जो पुत्र चला रहा है. पुत्र ने […]

विज्ञापन
देवघर : तीन दिनों से लापता रमा शंकर झा की शिवगंगा में डूबने से मौत हो गयी. वे मत्स्य विभाग के सामने स्थित कॉलोनी के रहनेवाले थे तथा कैंसर रोग से पीड़ित थे. कुछ ही दिन पहले सफल ऑपरेशन करा कर लौटे थे. उनका सिंदूर का कारोबार है, जो पुत्र चला रहा है. पुत्र ने नगर थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था.
मंगलवार की सुबह में शिवगंगा के जनाना घाट में लोगों ने एक शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मंदिर थाना की पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों ने शव की पहचान रमा शंकर झा के रूप में की. इसके बाद परिवार को सूचना दी गयी. उनके पुत्र ने भी शव को पहचान लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.
उन्हें बड़ा पुत्र राजेश झा ने मुखाग्नि दी. दिवंगत रमा शंकर झा अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पोता-पोती, नाती-नतिनी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये. बताते चलें कि रमा शंकर झा मूल रूप से मोहनपुर प्रखंड के हरिलाजोड़ी गांव के रहनेवाले थे तथा पिछले कुछ साल से मत्स्य विभाग के सामने स्थित कॉलोनी में मकान बना कर रह रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola