देह व्यापार की नीयत से बेची गयी नाबालिग लड़की बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूूर्व देह व्यापार की नीयत से अगवा की गयी 14 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है. घटना के संबंध में इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नाबालिग को […]
विज्ञापन
मधुपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूूर्व देह व्यापार की नीयत से अगवा की गयी 14 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है. घटना के संबंध में इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नाबालिग को अपहरणकर्ता बेचने के लिए कोलकाता से दिल्ली ले जा रहे हैं.
सूचना पर पुलिस आसनसोल रेलवे स्टेशन पहुंची और बच्ची को खोजना शुरू किया. बच्ची पर पुलिस की नजर पड़ी. पुलिस जैसे ही उसके पास पहुंची अपहरणकर्ता भीड़ का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा. उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गयी है. गिरफ्तारी जल्द ही होगी.
बताते चलें कि 10 जुलाई को नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर उसके घर से ऑटो से अगवा किया गया था. लड़की की मां के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को देह व्यापार की नीयत से अगवा कर आसनसोल में बेच दिया गया है.
मामले में गोतनी नाजनीन परवीन के अलावा कुम्हरटोली भेड़वा के लतीफ मियां व नावाहर के नावाडीह गांव के मकसूद आलम को नामजद आरोपी बनाया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को पूर्व में जेल भेज दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










