बीचबचाव के बजाये रेल पुलिस ने ही की धक्का-मुक्की
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Jun 2018 4:30 AM
विज्ञापन

देवघर/झाझा/जमुई : देवघर से पूजा व मुंडन का कार्य कर वापस घर लौट रहे दरभंगा जिला अंतर्गत मझौलिया निवासी के साथ हुई मारपीट की घटना में रेल पुलिस के रवैये पर आक्रोश जताया. झाझा स्टेशन पर रेल पुलिस के विरोध में हंगामा किया व कई गंभीर आरोप लगाये. यात्रियों ने कहा कि ट्रेन में मारपीट […]
विज्ञापन
देवघर/झाझा/जमुई : देवघर से पूजा व मुंडन का कार्य कर वापस घर लौट रहे दरभंगा जिला अंतर्गत मझौलिया निवासी के साथ हुई मारपीट की घटना में रेल पुलिस के रवैये पर आक्रोश जताया. झाझा स्टेशन पर रेल पुलिस के विरोध में हंगामा किया व कई गंभीर आरोप लगाये. यात्रियों ने कहा कि ट्रेन में मारपीट व यात्रा के दौरान पुलिस ने सहयोग नहीं किया.
रेल यात्री कल्पना झा ने झाझा जीआरपी में मामला दर्ज कराया है. जिसे झाझा जीआरपी ने मामला दर्ज कर जसीडीह भेज दिया. दर्ज मामले में उन्होंने कहा है कि भांजे अभिषेक चौधरी व हिमांशु चौधरी के जनेऊ के लिए बाबाधाम आये थे. वापसी में ट्रेन नंबर 15051 पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन के महिला बोगी में सवार होकर जा रहे थे. इसी क्रम में महिला बोगी में सीट पर एक ही परिवार के कुछ सदस्य सोये थे. जिसे उठ कर बैठने को कहे जाने पर वे उलझ गये और मारपीट करने लगे.
कुछ महिलाएं भी मारपीट करने लगी. जिससे मेरी भांजी रिंकू कुमारी के सिर में गंभीर चोट आयी है. जिसका झाझा रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि झाझा स्टेशन पर उतरने के दौरान रेलवे पुलिस ने बीच-बचाव करने की बजाय हमलोगों को प्रताड़ित व धक्का-मुक्की करने लगे. पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वाले यात्रियों ने गहने समेत अन्य सामान की भी छिनतई कर ली है. उधर, घटना को लेकर झाझा रेल थाना प्रभारी कृपा सागर ने बताया कि यात्रियों के बीच मारपीट की कोई घटना नहीं घटी है. दो के झगड़े में बीच-बचाव में चोट लगी होगी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपित को भी हिरासत में ले लिया गया है. जिसे जसीडीह जीआरपी को सौंप दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










