पंचतत्व में विलीन हुए दीनदयाल डालमिया

Updated at :24 Jun 2018 4:25 AM
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए दीनदयाल डालमिया

मधुपुर : आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक व भारतीय जन संघ के स्थापना काल से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दीनदयाल डालमिया का शुक्रवार को निधन हो गया था. शनिवार को उनका पार्थिव शरीर कुंडू बंगला स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में रखा गया. वहां स्वयं सेवकों समेत प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार, देवघर […]

विज्ञापन
मधुपुर : आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक व भारतीय जन संघ के स्थापना काल से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दीनदयाल डालमिया का शुक्रवार को निधन हो गया था. शनिवार को उनका पार्थिव शरीर कुंडू बंगला स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में रखा गया. वहां स्वयं सेवकों समेत प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार, देवघर विधायक नारायण दास के अलावा भाजपा से जुड़े नेता, कार्यकर्ता और गण्यमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बैकुंठधाम ले जाया गया. वहां उनके इकलौते पुत्र गौतम डालमिया ने उन्हें मुखाग्नि दी. मंत्री ने डालमिया जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी क्षति पूर्ति नहीं की जा सकती है. वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर योगदान देते थे. मौके पर डॉ देवानंद प्रकाश, राजेंद्र गुप्ता, भरत भैया, अवनि भूषण, बालमुकुंद बथवाल, प्रमोद विद्यार्थी, मोती सिंह, सचिन रवानी, ओम प्रकाश सिंह, बिनू यादव, किशोर झा, अवध भैया आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola