सभी प्रखंड को मिलेगा वाटर टैंकर, विभाग ने निकाला टेंडर

Updated at :23 Jun 2018 6:35 AM
विज्ञापन
सभी प्रखंड को मिलेगा वाटर टैंकर, विभाग ने निकाला टेंडर

देवघर : जिला परिषद देवघर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. देवघर के सभी 10 प्रखंडों में सुलभ तरीके से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तीन-तीन हजार लीटर क्षमता वाला वाटर टैंकर दिया जायेगा. जिला परिषद की मासिक समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णय के बाद […]

विज्ञापन

देवघर : जिला परिषद देवघर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. देवघर के सभी 10 प्रखंडों में सुलभ तरीके से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तीन-तीन हजार लीटर क्षमता वाला वाटर टैंकर दिया जायेगा. जिला परिषद की मासिक समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णय के बाद वाटर टैंकर उपलब्ध कराने के लिए टेंडर निकाला गया है. जिला अभियंता कार्यालय देवघर द्वारा जारी टेंडर में वाटर टैंकर के लिए विशिष्टता का स्पष्ट उल्लेख किया गया है.

इसमें वाटर टैंकर का चदरा, चक्का आदि गुणवत्तायुक्त देना होगा. टैंकर में नीले रंग से स्वच्छ भारत का लोगो व पेयजल लिखा होना अनिवार्य है. इससे पहले कई बार जिला परिषद के सदस्यों द्वारा प्रखंडों में पेयजल संकट को दूर करने तथा सुलभ तरीके से पेयजल उपलब्ध कराने की बात बोर्ड की बैठक में रखी थी.

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने की वैकल्पिक व्यवस्था
तीन-तीन हजार लीटर क्षमता वाला होगा वाटर टैंकर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola