डीएमओ को बंधक बनाया ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

देवघर : देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह स्थित अजय नदी के पहाड़पुर सरकंडा घाट से अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे ट्रैक्टरों को पकड़ने गये जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार को बालू माफियाओं ने बंधक बना लिया़ उनके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद पकड़े गये ट्रैक्टरों को भगा दिया. इन ट्रैक्टर को […]
देवघर : देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह स्थित अजय नदी के पहाड़पुर सरकंडा घाट से अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे ट्रैक्टरों को पकड़ने गये जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार को बालू माफियाओं ने बंधक बना लिया़ उनके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद पकड़े गये ट्रैक्टरों को भगा दिया. इन ट्रैक्टर को डीएमओ ने जब रोकने की कोशिश की, तो उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया. इस दौरान चालक की तत्परता से डीएमओ बाल-बाल बच गये. घटना की सूचना मिलने पर कुंडा थाने की पुलिस पहुंची व ट्रैक्टर चालकों की तलाश शुरू कर दी है. घटना सोमवार शाम चार बजे की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










