दुमका के रिमांड होम से भागे छह किशोर

Updated at :16 Jun 2018 4:27 AM
विज्ञापन
दुमका के रिमांड होम से भागे छह किशोर

दुमका : दुमका के संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है. मारपीट व हंगामे की स्थिति पैदा होने के बाद यहां के हिजला स्थित संप्रेक्षण गृह से छह किशोर दिन के उजाले में ही भाग खड़े हुए. दो के तो अभिभावक भी पहुंचे हुए थे, उनकी आंखों के सामने ही बच्चे […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका के संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है. मारपीट व हंगामे की स्थिति पैदा होने के बाद यहां के हिजला स्थित संप्रेक्षण गृह से छह किशोर दिन के उजाले में ही भाग खड़े हुए. दो के तो अभिभावक भी पहुंचे हुए थे, उनकी आंखों के सामने ही बच्चे भागे. भागे सभी छह किशोर रेप मामले में यहां बंद थे. चार तो एक गैंगरेप में शामिल थे. बाकी दो काठीकुंड व हंसडीहा में रेप के मामले ही पकड़े गये थे.

डरे-सहमे थे सभी किशोर : जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम से ही देवघर के कुछ किशोरों द्वारा दुमका के किशोरों को डराया-धमकाया जा रहा था और मारने की धमकी दी जा रही थी. रात के वक्त ही मामला बढ़ गया था, तब गृहपति ने डरे-सहमे कुछ किशोरों को एक कमरे में बंद कर दिया था. सुबह सब कुछ सामान्य रहा. नाश्ता भी सबने मिल कर खाया, लेकिन बाद में फिर नोकझोंक व हंगामे जैसी स्थिति पैदा हो गयी.
दुमका के रिमांड होम से…
आधे दर्जन किशोर देवघर के किशोरों के दबंग रवैये से डरे-सहमे थे, वे एक जगह बैठ गये. इधर, अंदर बंद देवघर के किशोरों ने नारेबाजी शुरू कर दी. गेट पर लात मार-मारकर उसे तोड़ने की बात कहने लगे, इतने में जब तक गृहपति व अन्य लोग उन्हें समझाते-शांत कराते, तब तक अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित ये छह किशोर गेट खुला रहने का फायदा उठाकर भाग निकले. सभी फरार किशोर दुमका के ही रहने वाले हैं. घटना की सूचना दी गयी, तो पुलिस भी पहुंची. डीएसपी एवं डीएसडब्लयूओ भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली. कुछ के परिजनों ने फरार किशोरों के घर पहुंचने पर उन्हें वापस लेकर आने की बात कही है. बहरहाल इस मामले में थाने में सनहा दर्ज कराया गया है.
देवघर के किशोर कर रहे थे प्रताड़ित
दुमका के बाल संप्रेक्षण गृह में कुल 81 किशोर हैं. सबसे अधिक 30 किशोर देवघर के हैं, जो साइबर क्राइम, दुष्कर्म, चोरी, डकैती आदि कांडों में संलिप्त रहे हैं. गृहपति दिनेश महतो ने बताया कि देवघर के किशोरों ने मारपीट-हंगामा किया था. जिससे दूसरे किशोर डरे-सहमे थे. वे उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे. इसका कारण भी पूछा गया था और जानने की कोशिश की गयी थी, पर कोई कुछ नहीं बता रहा था. डरे-सहमे किशोर ही भागे हैं.
आरोपियों में से चार गैंगरेप में थे शामिल
शेष दो भी काठीकुंड व हंसडीहा में रेप मामले में पकड़ाया था
देवघर के किशाेर कर रहे थे प्रताड़ित
दो किशाेर से मिलने आये थे उसके अभिभावक, तभी भागे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola