जल्द फूलों की खेती से समृद्ध होंगे विस्थापित
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2018 9:41 AM
विज्ञापन
750 विस्थािपतों के लिए दो एकड़ जमीन चिह्नित देवघर : एयरपोर्ट में अतिथियों के स्वागत में प्रयोग होने वाले फूलों का गुलदस्ता एयरपोर्ट के विस्थापितों द्वारा ही तैयार होगा. जिला प्रशासन ने देवघर एयरपोर्ट के विस्थापितों को फूलों के रोजगार से जोड़ने का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है. नैयाडीह में एयरपोर्ट में बसे 750 विस्थापितों […]
विज्ञापन
750 विस्थािपतों के लिए दो एकड़ जमीन चिह्नित
देवघर : एयरपोर्ट में अतिथियों के स्वागत में प्रयोग होने वाले फूलों का गुलदस्ता एयरपोर्ट के विस्थापितों द्वारा ही तैयार होगा. जिला प्रशासन ने देवघर एयरपोर्ट के विस्थापितों को फूलों के रोजगार से जोड़ने का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है. नैयाडीह में एयरपोर्ट में बसे 750 विस्थापितों के लिए दो एकड़ जमीन का चयन किया है. फूलों की खेती के लिए जमीन तैयार की जा रही है.
कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी को गुलाब, जरबेरा, चमेली व ग्लेडियोलस फूल की खेती की जिम्मेदारी दी जायेगी. कृषि विज्ञान केंद्र ने हाइटेक फ्लोटिकल्चर प्रोजेक्ट तैयार कर अपर समाहर्ता को रिपोर्ट सौंप दी है. फूलों के इस रोगजार से जुड़कर विस्थापित प्रतिवर्ष लाखों रुपये कमा सकते हैं.
इसमें चमेली व ग्लेडियोलस की खेती तकनीक रूप से होगी. प्रोजेक्ट पर अगले सप्ताह से काम चालू हो जायेगा व 15 जुलाई तक फूल लगा दिये जायेंगे. फूल तैयार होने के बाद यह एक दर्शीय व प्रशिक्षण स्थल के रुप में इसे विकसित किया जायेगा. गुलदस्ता में अधिकांश गुलाब व ग्लेडियोलस का प्रयोग होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










