हरियाणा टू बिहार वाया देवघर चल रहा था विदेशी शराब का अवैध कारोबार

Updated at : 03 Jun 2018 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा टू बिहार वाया देवघर चल रहा था विदेशी शराब का अवैध कारोबार

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के रघुनाथ रोड झौंसागढ़ी स्थित मोहन अड़ेवार के मकान से 40 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामदगी मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. यह मामला नगर थाने के एएसआइ रामानुज सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ. मामले में मकान मालिक मोहन अड़ेवार समेत रघुनाथ रोड झौसागढ़ी […]

विज्ञापन
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के रघुनाथ रोड झौंसागढ़ी स्थित मोहन अड़ेवार के मकान से 40 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामदगी मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. यह मामला नगर थाने के एएसआइ रामानुज सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ. मामले में मकान मालिक मोहन अड़ेवार समेत रघुनाथ रोड झौसागढ़ी निवासी बबलू झा, बिहार अंतर्गत बांका जिले के अमरपुर निवासी पीयूष सिंह, वीआइपी चौक में रहने वाले बिहार के ही जमुई जिले के गिद्धौर निवासी सत्यम सिंह, बैजू मंदिर गली निवासी मोनू व जसीडीह थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी रंजन दुबे को आरोपित बनाया गया. यह जानकारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में दी.
संगठित तरीके से चल रहा था धंधा
उन्होंने इसे पुलिस की उपलब्धि बताते हुए कहा कि संगठित तरीके से इस अपराध को अंजाम दिया जा रहा था. बरामद शराब की बोतल पर अंकित बार कोड स्कैन करने पर सत्यापित हुआ कि यह मेड इन हरियाणा है. प्रथम द्रष्टया पता चला है कि अवैध तरीके से बीच शहर में स्टॉक रखकर शराब बिहार सप्लाई की जा रही थी. बरामद 588 पेटी में 5277.44 लीटर रॉयल स्टेग व इंपीरियल ब्लू ब्रांड की शराब की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गयी है. पुलिस साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है कि शराब के इस धंधे के पीछे कौन अवैध कारोबारी है.
यह अवैध धंधा कैसे चल रहा था. इसके अड्डे कहां-कहां हैं. वहीं उक्त मकान के परिसर में रखी एक बिना नंबर की टाटा सफारी, एक बिना नंबर की महिंद्रा पिकअप वैन, एक पियाजिओ टेंपो व छह वाहनों का नंबर प्लेट बरामद किया गया. शुक्रवार रात में हुई छापेमारी में एसडीओ रामनिवास यादव सहित उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार मेहता, एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार, एएसआइ फैयाज खान, रामानुज सिंह, पीएन पाल, एसएन शर्मा, सैट टीम व नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. छापेमारी दल में शामिल अधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को एसपी ने पुरस्कृत कराने की बात कही.
एएसआइ रामानुज सिंह की शिकायत पर छह पर एफआइआर दर्ज
मकान मालिक मोहन अड़ेवार समेत रघुनाथ रोड निवासी बबलू झा, बांका जिले के अमरपुर निवासी पीयूष सिंह, वीआइपी चौक के पास रहने वाले गिद्धौर निवासी सत्यम सिंह, बैजू मंदिर गली निवासी मोनू व जसीडीह के सिमरिया निवासी रंजन दुबे बनाये गये आरोपितगाड़ी के नंबर प्लेटों का पुलिस ने कराया सत्यापन
विवेक के नाम से है रजिस्टर्ड
नगर पुलिस ने शराब की खेप के साथ छह वाहनों का नंबर प्लेट बरामद किया था. इन नंबर प्लेटों में दो-तीन तरीके से प्लेटों पर नंबर लिखे थे. पुलिस को आशंका है कि गाड़ियों में इन्हीं नंबर प्लेटों को लगाकर शराब की खेप बिहार भेजी जाती होगी. पुलिस के अनुसार प्लेट पर जेएच 15 एम 0599 व जेएच 15 एम 1679 लिखा हुआ था. इन दोनों नंबरों का पुलिस ने परिवहन कार्यालय से सत्यापन कराया. जानकारी मिली कि एक स्कॉरपियो व दूसरी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का नंबर है. दोनों ही गाड़ियां कुमार विवेक पिता हीरानंद राय, होल्डिंग नंबर-92 आसाम रोड बैजू मंदिर गली के नाम से पंजीकृत है.
पंडाल के अंदर गाड़ी लगा कर लोड की जाती थी शराब
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि उक्त परिसर में बने कमरों से सटाकर एक पंडाल भी बनवाया गया है. उसी पंडाल के अंदर बैक से सटाकर गाड़ियां लगायी जाती थी और उस पर शराब लोड कर बिहार भेजी जाती थी. दिनभर वहां लोगों का जमघट लगा रहता था. लोग वहां आना-जाना करते रहते थे. पंडाल के अंदर इसलिए गाड़ियां खड़ी की जाती थी कि लोगों को पता नहीं चले अंदर में क्या हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola