बाइक सवार उचक्कों ने महिला का मोबाइल छीना

Published by : BALRAM Updated At : 05 Apr 2026 10:21 PM

विज्ञापन

मधुपुर बाजार में बाइक सवार झपट्टामारों का आतंक

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के एसआर डालमिया रोड पर झपट्टामार गिरोह की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गयी है. दरअसल, चांदमारी निवासी महिला सिमरन कुमारी बाजार से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान मार्बल हाउस के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने अचानक उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस झपट्टामार गिरोह के सदस्यों की पहचान करने में जुटी है. इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि इन दिनों लालगढ़, भेड़वा, पसिया और सुग्गी पहाड़ी समेत कई इलाकों में संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जो अलग-अलग जगहों पर गैंग बनाकर मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. खासकर रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास ऐसे गिरोह रोजाना सक्रिय रहते हैं. ये अपराधी ट्रेन के गेट पर मोबाइल इस्तेमाल कर रहे यात्रियों के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिरा देते हैं और उसे लूटकर फरार हो जाते हैं. इसके अलावा शहर की विभिन्न सड़कों पर भी झपट्टामार गिरोह की गतिविधियां बढ़ गयी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola