शहर और ग्रामीण अंचलों में ईस्टर संडे पर गिरजाघरों में उमड़ा उत्साह

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण अंचलों में ईस्टर संडे पर गिरजाघरों में उमड़ा उत्साह

ईस्टर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. शहर समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों में रविवार को ईस्टर संडे के अवसर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गयी. इस दौरान भेडवा के पीएच मिशन चर्च, बेलपाड़ा के संत जोसेफ चर्च, राजबाड़ी रोड स्थित संत कोलंबस चर्च और कुंडु बंगला रोड स्थित सीएनआई चर्च समेत कई अन्य गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही. पीएच चर्च भेडवा के पादरी विश्वनाथ यादव ने कहा कि पुनरुत्थान रविवार वह दिन है जब ईसाई समुदाय यीशु मसीह के क्रूस पर किये गये कार्य और उनके विजयी पुनरुत्थान का जश्न मनाता है. पादरी यादव ने बताया कि तीन दिन बाद यीशु मसीह कब्र से जी उठे थे और इसी दिन ईस्टर संडे मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि ईस्टर की प्रार्थना सभा के दौरान, हम मसीह के चमत्कारिक पुनरुत्थान पर मनन करते हैं और आराधना, प्रार्थना और सुसमाचार के प्रचार के माध्यम से इस अवसर की महत्ता को समझते हैं. बेलपाड़ा स्थित संत जोसेफ चर्च के फादर बर्नाल्ड मुर्मू ने शनिवार मध्य रात्रि को भी विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की. उन्होंने बताया कि ईस्टर का पर्व गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद मनाया जाता है. फादर मुर्मू ने कहा कि इस माह में मसीह के अनुयायी 40 दिनों का उपवास करते हैं और गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाये जाने और उनकी कब्र में रखे जाने की स्मृति में मनाते हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को जब 12 शिष्य उन्हें देखने गए तो वे कब्र में नहीं मिले और दूत ने उन्हें बताया कि प्रभु यीशु अब जीवित हैं. ईस्टर संडे की यह प्रार्थना सभा श्रद्धालुओं के लिए मसीह के पुनरुत्थान की याद दिलाने और उनके जीवन में विश्वास, उद्देश्य और आनंद की भावना को जगाने का अवसर बनी. मौके पर कौशल्या यादव, अरुण यादव, नीतीश कुमार यादव, चांदनी यादव, दिलीप सिंह, छवि मरांडी, पिंटू सिंह, अनीता सिंह, प्रार्थना सोरेन, अविनाश पासवान, खुशी, निधि, अनीता, विनीता, सुनीता, सविता, सोनू, सनी, चांदनी, साक्षी, निभा, देवेंद्र मरांडी, स्नेह लता, शिखा रानी दत्त, मनस्वी लाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola