अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में लड़की से पूछताछ
Updated at : 20 May 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र की एक छात्रा की अश्लील वीडियो वाट्सअप पर वायरल किये जाने के मामले में पुलिस उसके घर पहुंची. महिला पुलिस की मौजूदगी में छात्रा का बयान लिया गया. उधर, जिस वाट्सअप से वीडियो वायरल हुआ, उसका आइपी एड्रेस निकालने का भी प्रयास चल रहा है. वीडियो वायरल करने के मामले […]
विज्ञापन
देवघर : नगर थाना क्षेत्र की एक छात्रा की अश्लील वीडियो वाट्सअप पर वायरल किये जाने के मामले में पुलिस उसके घर पहुंची. महिला पुलिस की मौजूदगी में छात्रा का बयान लिया गया. उधर, जिस वाट्सअप से वीडियो वायरल हुआ, उसका आइपी एड्रेस निकालने का भी प्रयास चल रहा है.
वीडियो वायरल करने के मामले में छात्रा के पिता ने दो दिन पूर्व ही नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. जिक्र है कि बिहार अंतर्गत जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के सियांटांड़ निवासी नुनदेव यादव ने सूचित किया कि आपकी बच्ची की वीडियो वाट्सअप पर वायरल हुआ.
नुनदेव ने पूछने पर बताया कि उसे विकास कुमार के मोबाइल नंबर से यह वीडियो सात मई की रात्रि करीब 10:30 बजे प्राप्त हुआ. पूछने पर विकास ने बताया कि उसे इंजाय ग्रुप से यह वीडियो मिला. परिजनों के साथ वीडियो को देखा तो बच्ची का चेहरा मिल रहा था, किंतु शरीर किसी ओर का था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




