करौं से एक साइबर ठग पकड़ाया, दूसरा फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 3:20 AM
करौं : करौं पुलिस ने बीती रात ठेंगाडीह गांव में छापेमारी कर नाटकीय ढंग से कमलेश रवानी नामक साइबर ठग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. करौं थाना प्रभारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठा कर एक अन्य साइबर आरोपित छोटी यादव भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि […]
करौं : करौं पुलिस ने बीती रात ठेंगाडीह गांव में छापेमारी कर नाटकीय ढंग से कमलेश रवानी नामक साइबर ठग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. करौं थाना प्रभारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठा कर एक अन्य साइबर आरोपित छोटी यादव भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि कमलेश रवानी बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी व एटीएम का पिन नंबर लेकर लोगों का पैसा उड़ा लेता था. कमलेश ने पुलिस के समक्ष एक महीने में 1 लाख 50 हजार रूपया उड़ाने की बात भी स्वीकारी है.
उसने बताया कि कई शहरों में मकान भी बनाया है. पुलिस ने उसके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल के अलावा एसबीआइ बैंक के चार खाता भी बरामद किये हैं. छापेमारी टीम में एएसआइ अजीत कुमार तिवारी, अशोक कुमार, सिकंदर यादव समेत पुलिस बल के जवान थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










