भूख से होने वाली मौत के हालात जान रही टीम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 3:19 AM

विज्ञापन

देवघर : भुखमरी के कारण व उसके हालात से निबटने के लिए झारखंड सरकार के खाद्य व सार्वजनिक मामले विभाग की अोर से पहली बार एक प्रोटोकॉल कमेटी गठित की गयी है. यह कमेटी वैसे इलाके में जाकर भूखमरी या उसके लिए बन गये हालत की विस्तृत जांच करेगी अौर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के […]

विज्ञापन

देवघर : भुखमरी के कारण व उसके हालात से निबटने के लिए झारखंड सरकार के खाद्य व सार्वजनिक मामले विभाग की अोर से पहली बार एक प्रोटोकॉल कमेटी गठित की गयी है. यह कमेटी वैसे इलाके में जाकर भूखमरी या उसके लिए बन गये हालत की विस्तृत जांच करेगी अौर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देगी. यह जानकारी टीम के अध्यक्ष बलराम ने प्रभात खबर से बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि फिलहाल कमेटी देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित रघुनाथपुर गांव में दो दिवसीय दौरे के तहत भूखमरी से रूपलाल मांझी की मौत व उसके लिए बने हालात की पड़ताल करने पहुंची है.

कमेटी हालात की पड़ताल करने के बाद पैमाना तय करेगी व रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. इसके अंतर्गत भूखमरी वाले स्थल, परिवार, समुदाय, प्रशासन की योजनाअों का लाभ आदि सभी बिंदुअों पर गौर फरमाया जायेगा. इसके बाद सभी एक नतीजे पर पहुंचेंगे. आसपास के घरों को अब दो से तीन साल तक अॉब्जर्वेशन में रखना होगा. लगातार उस पर फॉलोअप करनी होगी. उन्होंने बताया कि सीएस को रघुनाथपुर में काफी अव्यवस्थाएं मिली. सीएस को वहां स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है.

मनोदी के घर विभाग ने पहुंचाया था चावल
राज्य सरकार की अोर से गठित कमेटी के आने की सूचना पाकर रघुनाथपुर निवासी रूपलाल मांझी की बेटी मनोदी मरांडी के घर पहुंचे. मगर उससे पहले ही प्रशासन की अोर से रूपलाल के घर अनाज व उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा व गैस सिलिंडर पहुंचा दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola