ऑनलाइन के पेच में फंसा 1,05,000 प्रमाण पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 3:18 AM
देवघर : ग्रामीण विकास विभाग (पंचायतीराज) से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र कैंप लगाकर एक साथ बनाने की योजना थी. देवघर जिले में एक फरवरी से 28 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में ग्रामवार कैंप लगाकर प्रमाण पत्र निर्गत करना था, लेकिन जिले में अब तक पांच हजार प्रमाण […]
देवघर : ग्रामीण विकास विभाग (पंचायतीराज) से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र कैंप लगाकर एक साथ बनाने की योजना थी. देवघर जिले में एक फरवरी से 28 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में ग्रामवार कैंप लगाकर प्रमाण पत्र निर्गत करना था, लेकिन जिले में अब तक पांच हजार प्रमाण पत्र ही बन पाया. शेष 1,05,000 प्रमाण पत्र का वितरण नहीं हो पाया है. कर्मियों व पदाधिकारियों की उदासीनता की वजह से सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है.
प्रमाण पत्र नहीं बनने से अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. 1,05,000 प्रमाण पत्र अब तक ऑनलाइन भी नहीं हो पाया है. अब पंचायतीराज पदाधिकारी द्वारा सभी बीडीओ को संबंधित पंचायतों में प्रमाण पत्र 30 मई तक ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अभियान के तहत स्वयं सेवकों द्वारा घर-घर प्रमाण पत्रों को कलेक्ट किया गया था,
इस कैंप में पंचायत सेवक, जनसेवक, हल्का कर्मचारी भी मौजूद रहे. आवेदनों की इंट्री पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा की गयी, लेकिन प्रमाण पत्रों का सत्यापन का काम पेंडिंग है. बताया जाता है कि हल्का कर्मचारियों व सीआइ के स्तर से अधिक आवेदनों की जांच नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










