केंद्रीय कारा से सटे निर्माण कार्य से कारा की सुरक्षा को खतरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 3:14 AM
देवघर : केंद्रीय कारा के पूर्वी तरफ निजी जमीन में कारा की चहारदीवारी से सटाकर कराये जा रहे निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गयी है. इस संबंध में काराधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने डीसी व नगर थाना प्रभारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. पत्र में जिक्र है कि कारा की चहारदीवारी […]
देवघर : केंद्रीय कारा के पूर्वी तरफ निजी जमीन में कारा की चहारदीवारी से सटाकर कराये जा रहे निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गयी है. इस संबंध में काराधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने डीसी व नगर थाना प्रभारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. पत्र में जिक्र है कि कारा की चहारदीवारी से सटाकर भवन निर्माण कराया जा रहा है.
सुरक्षा की दृष्टि से यह उचित नहीं है. असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिबंधित सामग्री व घातक हथियार कारा में फेंका जा सकता है. बंदियों के पलायन किये जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. कारा हस्तक नियम के अनुसार कारा से सटे सरकारी व प्राइवेट भवनों की दूरी कम से कम 20 फीट होनी चाहिए. ऐसे में उक्त प्राइवेट भूमि में हो रहे निर्माण पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










