युवक ने बच्चे को पीटा, मां पहुंची थाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 3:12 AM

विज्ञापन

पालोजोरी : थाना क्षेत्र के अम्बा गांव में एक 12 वर्षीय बालक को गांव के ही एक युवक जयलाल राय ने जख्मी कर दिया. घायल बच्चे लालू राय को उसकी मां अमिया देवी उसे किसी तरह से उठा कर पालोजोरी थाना लायी. जिसके बाद थाना प्रभारी नवीन कुमार ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी […]

विज्ञापन

पालोजोरी : थाना क्षेत्र के अम्बा गांव में एक 12 वर्षीय बालक को गांव के ही एक युवक जयलाल राय ने जख्मी कर दिया. घायल बच्चे लालू राय को उसकी मां अमिया देवी उसे किसी तरह से उठा कर पालोजोरी थाना लायी. जिसके बाद थाना प्रभारी नवीन कुमार ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाने को कहा. अमिया देवी ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में ही बच्चाें में झगड़ा हुआ था. इसी बात काे लेकर शुक्रवार को जयलाल ने लाठी से लालू को पीट दिया. उसके पीठ पर निशान हैं व एक हाथ भी फुल गया है. लालू के पिता दिव्यांग हैं. थाना प्रभारी ने बच्चे को इलाज के लिए भेजा व कार्रवाई का भरोसा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola