मधुपुर : साइबर अपराधियों ने पुलिस अधीक्षक के पिता के बैंक खाते से 50 हजार उड़ायें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 8:13 AM

विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने बिहार के सीवान जिले के एसपी नवीन चंद्र झा के पिता के बैंक खाते से 49 हजार 999 रुपये उड़ा लिये. इस मामले में सीवान पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दारवे में छापेमारी कर शमसुल अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से ठगी में प्रयुक्त सिम कार्ड […]

विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने बिहार के सीवान जिले के एसपी नवीन चंद्र झा के पिता के बैंक खाते से 49 हजार 999 रुपये उड़ा लिये. इस मामले में सीवान पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दारवे में छापेमारी कर शमसुल अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया है.

उसके पास से ठगी में प्रयुक्त सिम कार्ड व मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि साइबर अपराधी ने खुद को बैंक प्रबंधक बता कर एसपी के पिता से एटीएम का पिन व ओटीपी नंबर हासिल कर खाते से राशि उड़ा ली. इस राशि को अलग-अलग मोबाइल कंपनी के रिचार्ज में इस्तेमाल कर पैसा बना लिया. घटना को लेकर सीवान थाना में एक मामला दर्ज किया गया था.

अनुसंधान के क्रम में ठगी में प्रयुक्त सिम मधुपुर थाना क्षेत्र के दारवे का पता चला. इसी के बाद सीवान पुलिस के दो अधिकारी बुधवार शाम को मधुपुर पहुंचे. देवघर साइबर थाना के अधिकारी राजीव रंजन व मधुपुर थाना के पुलिस बल के साथ रात को छापेमारी कर सिम के साथ शमसुल को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola