37 लाभुकों के खाते में भेजे गये 16.28 लाख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 4:23 AM
विज्ञापन
देवघर : गव्य विकास विभाग से बीपीएल महिलाओं को वित्तीय वर्ष 2017-18 में अनुदान पर दी गयी गायों के इंश्योरेंस का पैसा उनके खाते में आ चुका है. जिन लाभुकों की गाय की मौत बीमारी समेत अन्य कारणों से हुई थी, उन लाभुकों के संबंधित बैंक खाते में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा राशि भेज […]
विज्ञापन
देवघर : गव्य विकास विभाग से बीपीएल महिलाओं को वित्तीय वर्ष 2017-18 में अनुदान पर दी गयी गायों के इंश्योरेंस का पैसा उनके खाते में आ चुका है. जिन लाभुकों की गाय की मौत बीमारी समेत अन्य कारणों से हुई थी, उन लाभुकों के संबंधित बैंक खाते में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा राशि भेज दी गयी है. जिला गव्य विकास पदाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि कुल 37 गायों की मौत हुई थी.
इंश्योरेंस कंपनी द्वारा जांच-पड़ताल के बाद इंश्योरेंस का पैसा 16.28 लाख रुपये 37 लाभुकों के खाते में दी गयी है. इसमें प्रति गाय का बीमा दर 44,000 रुपये के हिसाब से लाभुकों को पैसा दिया गया. उन्होंने बताया कि जिन लाभुकों के बैंक खाते में राशि भेजी गयी है उनके बैंक खाते को लॉक कर दिया गया है, ताकि वे पैसे निकाल कर सीधे तौर पर खर्च नहीं कर पाये. जून प्रथम सप्ताह में गव्य विकास कार्यालय परिसर में लगने वाले पशु मेले में ही लाभुक इंश्योरेंस के पैसे से गाय खरीद सकते हैं. उन्होंने बताया कि 37 लाभुकों में देवघर, सारठ, सारवां व पालोजोरी प्रखंड के लाभुक है, जिनके खाते में इंश्योरेंस का पैसा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










