काली मंदिर की रंगाई में खर्च हो गये 2.68 लाख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 4:21 AM
विज्ञापन
देवघर : पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से 13 मार्च को नगर गवाली पूजा का आयाेजन किया गया था. इस पूजा में नगर कुमारी-बटुक भोजन के अलावा काली मंदिर काे फूलों से सजाया गया. पूजा के दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से काली मंदिर के अंदर के भाग की रंगाई व फूलों से सजावट की […]
विज्ञापन
देवघर : पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से 13 मार्च को नगर गवाली पूजा का आयाेजन किया गया था. इस पूजा में नगर कुमारी-बटुक भोजन के अलावा काली मंदिर काे फूलों से सजाया गया. पूजा के दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से काली मंदिर के अंदर के भाग की रंगाई व फूलों से सजावट की गयी थी.
इसका बिल 2.68 लाख रुपये दिया गया है. इसका खुलासा चेक पर हस्ताक्षर के लिए भेजी गयी फाइल से हुआ है. गवाली पूजा में बाबा मंदिर की ओर से सिर्फ मां काली के मंदिर के अंदर के भाग की रंगाई की जाती है. इस संबंध में मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे से जब पूछा गया तो प्रभारी ने बताया कि पूर्व की फाइल को देखते हुए पूजा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इसे भुगतान करने का आदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










