मां का आंचल भी नहीं हुआ नसीब, कूड़ेदान में मिला नवजात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2018 5:53 AM
विज्ञापन
देवघर : गलती चाहे किसी की भी हो मगर एक मासूम दुनिया देखने से ही पहले चल बसा. उस नवजात को मां का आंचल भी नसीब नहीं हो सका. बुधवार को वीआइपी चौक स्थित कूड़ादान में सफाई कर्मी को एक नवजात मृत अवस्था में मिला. नवजात के चेहरे पर मक्खी व चींटी लग रही थी. […]
विज्ञापन
देवघर : गलती चाहे किसी की भी हो मगर एक मासूम दुनिया देखने से ही पहले चल बसा. उस नवजात को मां का आंचल भी नसीब नहीं हो सका. बुधवार को वीआइपी चौक स्थित कूड़ादान में सफाई कर्मी को एक नवजात मृत अवस्था में मिला. नवजात के चेहरे पर मक्खी व चींटी लग रही थी.
कूड़ेदान में नवजात मिलने की खबर फैलते ही आसपास से लोग वहां जमा होने लगे. निगम के वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार पंडित ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात बरामद कर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया.
हो रही जांच
पुलिस हर बिंदुओं पर इसकी जांच कर रही है. नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव देखने से लग रहा है कि नवजात ने चार-पांच दिन पहले जन्म लिया है. इसका इलाज आसपास के क्लीनिक में चलता होगा. पुलिस अंदेशा जता रही है कि किसी क्लिनिक से कूड़ादान में शव फेंका गया होगा. यह अापराधिक मामला है. इसके लिए सीसीटीवी कैमरा का फुटेज लिया जा रहा है. दोषी चिह्नित होते ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










