किस पार्टी की गिरी साख, फैसला आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2018 1:48 AM
देवघर : किस निकाय में किस पार्टी की सरकार बनेगी? किसके सिर होगा चेयरमैन का ताज? किस पार्टी की साख गिरेगी? किसका ग्राफ बढ़ेगा? इसका फैसला शुक्रवार को होगा. 20 अप्रैल को सुबह सात बजे से संताल परगना के सभी 10 निकायों के वोटों की गिनती शुरू हो जायेगी. संतालपरगना के 10 निकायों में कुल […]
देवघर : किस निकाय में किस पार्टी की सरकार बनेगी? किसके सिर होगा चेयरमैन का ताज? किस पार्टी की साख गिरेगी? किसका ग्राफ बढ़ेगा? इसका फैसला शुक्रवार को होगा. 20 अप्रैल को सुबह सात बजे से संताल परगना के सभी 10 निकायों के वोटों की गिनती शुरू हो जायेगी. संतालपरगना के 10 निकायों में कुल चेयरमैन के 87, डिप्टी चेयरमैन के 82 और 898 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. इसमें से 10 चेयरमैन, 10 डिप्टी चेयरमैन और 190 वार्ड पार्षद चुने जायेंगे.
गोड्डा में दो और मधुपुर में एक वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने गये हैं. शेष सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं. ज्यों-ज्यों मतगणना का समय नजदीक आ रहा है, हर प्रत्याशी के दिल की धड़कनें तेज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










