भारत से ही संसार बनेगा वैदिक : स्वामी निरंजनानंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2018 8:53 AM
रिखियापीठ में अक्षय तृतीया पर देश-विदेश के शिष्यों को मिली दीक्षा देवघर : रिखियापीठ में अक्षय तृतीया अनुष्ठान बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ. स्वामी निरंजनानंद व स्वामी सत्संगीजी की उपस्थित में तमिलनाड़ु की ललिता महिला समाज की दक्ष योगिनियों ने पूर्णाहुति की. स्वामी निरंजनानंदजी ने अक्षय तृतीया में देश-विदेश के शिष्यों को […]
रिखियापीठ में अक्षय तृतीया पर देश-विदेश के शिष्यों को मिली दीक्षा
देवघर : रिखियापीठ में अक्षय तृतीया अनुष्ठान बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ. स्वामी निरंजनानंद व स्वामी सत्संगीजी की उपस्थित में तमिलनाड़ु की ललिता महिला समाज की दक्ष योगिनियों ने पूर्णाहुति की. स्वामी निरंजनानंदजी ने अक्षय तृतीया में देश-विदेश के शिष्यों को दीक्षा दी.
उन्होंने कहा कि दीक्षा ज्ञान व भक्ति का माध्यम है. व्यक्ति को समझ से ही ज्ञान की शुरुआत होती है. समझ अनमोल रत्न है, समझ से ही करुणा व शास्त्रों का ज्ञान अर्जित होता है. भारत के वैदिक ज्ञान व भक्ति से यह संसार भी वैदिक बनेगा. जब पूरी दुनिया वैदिक बनेगा तभी पूरा संसार श्रेष्ठ बनेगा. स्वामी निरंजनानंदजी ने कहा कि संगीत व शास्त्र के ज्ञान के अभाव में मनुष्य बगैर पुंछ के पशु के
समान है.
संगीत व शास्त्र का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति को रखना चाहिए. दीक्षा प्राप्त करने वाले व्यक्ति अगर ईश्वर व गुरु की भक्ति के मार्ग में जुड़े गये. अक्षय तृतीया में गाय, रिक्शा, ठेला समे ग्रामीणों को घरेलू उपयोग की वस्तुएं दान में दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










