महिलाएं कृषि यंत्र से वंचित वापस हो गये आठ लाख चार एसी स्वयं सहायता समूह नहीं खोज पायी विभाग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 6:18 AM
देवघर : कृषि विभाग के भूमि संरक्षण से जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अनुदान पर कृषि यंत्र देने की योजना देवघर में अधूरी रह गयी. इस योजना मद में आठ लाख रुपये पिछले वर्ष खर्च नहीं किये जाने पर विभाग ने सरेंडर कर दिया. महिलाओं को कृषि यंत्र में पावर ट्रिलर, थ्रेसर, […]
देवघर : कृषि विभाग के भूमि संरक्षण से जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अनुदान पर कृषि यंत्र देने की योजना देवघर में अधूरी रह गयी. इस योजना मद में आठ लाख रुपये पिछले वर्ष खर्च नहीं किये जाने पर विभाग ने सरेंडर कर दिया. महिलाओं को कृषि यंत्र में पावर ट्रिलर, थ्रेसर, पंपसेट समेत मिनी दाल मील आदि की योजना है. विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गठित सखी मंडल को इस योजना का लाभ देना था.
हालांकि, विभाग ने पालोजोरी प्रखंड की सखी मंडल के सदस्यों के बीच कृषि यंत्र का वितरण मार्च में किया था. शेष अन्य प्रखंडों में लक्ष्य के अनुसार कृषि यंत्र नहीं दिया जा सका व राशि सरेंडर हो गयी. विभाग के अनुसार अनुसूचित जाति के चार स्वयं समूह की लगभग 40 महिलाएं इस योजना से वंचित हो गयी. भूमि संरक्षण सर्वेक्षण पदाधिकारी रामकुमार सिंह ने बताया कि विभाग से फंड का आवंटन अंतिम चरण पर आया था, जेएसपीएल काे सखी मंडल की सूची देनी थी.
273 एसएचजी में 260 एसएचजी को योजना का लाभ दिया गया. अंतिम चरण पर चार अनुसूचित जाति के एसएचजी की महिलाएं नहीं मिलने की वजह कृषि यंत्र के आठ लाख रुपये सरेंडर किये गये. अनुसूचित जाति के एसएचजी से 10 फरवरी तक आवेदन मांगा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










