देवघर : ....जब बंध्याकरण के बाद मरीजों को लिटा दिया जमीन पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 4:44 AM
देवघर :यह नजारा मोहनपुर सीएचसी का है. यहां बंध्याकरण के बाद मरीजों को जमीन पर लिटा दिया गया है, उन्हें बेड तक नहीं दिया गया. इससे मरीजों को रात भर काफी परेशानी हुई और बगल में बैठे उनके परिजन विभाग को कोसते रहे. दरअसल, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को मोहनपुर सीएचसी में डॉ […]
देवघर :यह नजारा मोहनपुर सीएचसी का है. यहां बंध्याकरण के बाद मरीजों को जमीन पर लिटा दिया गया है, उन्हें बेड तक नहीं दिया गया. इससे मरीजों को रात भर काफी परेशानी हुई और बगल में बैठे उनके परिजन विभाग को कोसते रहे.
दरअसल, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को मोहनपुर सीएचसी में डॉ सुधीर कुमार ने 27 महिलाओं का ऑपरेशन किया. इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी मरीजों को एक-एक कर जमीन लिटा दिये. जबकि सीएचसी 30 बेड का अस्पताल होता है. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के बेड को स्वास्थ्यकर्मी अपने क्वार्टर ले गये हैं. इस पर विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










