रिखिया में बनाने के दौरान बम फटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2018 9:30 AM
विज्ञापन
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के जरूआडीह नहर के समीप शनिवार रात बम बनाने में फट गया. धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा. इस घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा त्रिकूटी निवासी विकास कुमार व उसका ममेरा भाई दीपक रजक गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों का रातभर स्थानीय स्तर पर इलाज भी […]
विज्ञापन
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के जरूआडीह नहर के समीप शनिवार रात बम बनाने में फट गया. धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा. इस घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा त्रिकूटी निवासी विकास कुमार व उसका ममेरा भाई दीपक रजक गंभीर रूप से घायल हो गया.
दोनों का रातभर स्थानीय स्तर पर इलाज भी कराया गया, लेकिन जब स्थिति बिगड़ने लगी, तो रविवार दोपहर में कुंडा स्थित मेधा सेवा सदन लाकर भर्ती कराया गया. वहीं शाम में अचानक अफवाह उड़ी कि घटना में घायल रांगा मोड़ इलाके के एक युवक की मौत हो गयी, जिसे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान लाया है. मामले की जांच के लिए रात में पुलिस श्मशान भी पहुंची. इधर शनिवार रात में हुए धमाके से आसपास के ग्रामीण दहल उठे. सूचना मिलने पर रात में ही थाना के एएसआइ विजय मंडल सशस्त्र बलों के साथ छानबीन के लिए पहुंचे थे.
धमाका सुन पहुंची थी पुलिस : रात में पुलिस को लगा कि किसी ने पास से गुजर रही रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाने के लिए धमाका किया होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. सुबह फिर से जांच शुरू हुई.
बम विस्फोट में घायलों की तलाश के लिए रिखिया थाना प्रभारी सुबह में कुंडा स्थित मेधा सेवासदन पहुंचे थे, लेकिन उस वक्त वहां कोई घायल भर्ती नहीं था. बम विस्फोट में घायल हुआ विकास व दीपक जब दोपहर में इलाज कराने पहुंचा, तो डॉक्टर द्वारा सूचना कुंडा थाना को दी गयी.
इसके बाद कुंडा थाना के एसआइ बीके यादव, एएसआइ जय कुमार सिंह सशस्त्र बलों के साथ जांच में पहुंचे. फिर कुंडा पुलिस की सूचना पर रिखिया थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार पहुंचे. घायलों व उनके परिजनों से पूछताछ के बाद रिखिया थाना प्रभारी ने एसपी व एसडीपीओ को इसकी जानकारी दी.
घटनास्थल से बरामद सामग्री : पुलिस ने करीब आधा किलो बम बनाने का मसाला व बारूद, दो दर्जन जर्दा व गुल का डिब्बा, सुतली, प्लास, पेचकस, हेलमेट, एक जोड़ा चप्पल, खाने का सामान, शराब की बोतल, छह प्लास्टिक ग्लास व एक व्यक्ति के उड़े हुए हाथ का हिस्सा बरामद किया है. घटनास्थल के पास मांस का टुकड़ा भी बिखरा था.
बम बनाने में धमाका हुआ है. आशंका है किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना रही होगी. धमाके में हुए घायलों में दो की पहचान हो गयी है. अन्य की तलाश जारी है. दोनों घायलों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










