बाबा मंदिर में आज चढ़ेगा तिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2018 9:29 AM

विज्ञापन

रविवार को भी भक्तों ने मनाया मकर संक्रांति, बाबा को चढ़ाया तिल देवघर : मकर संक्रांति को लेकर देव नगरी में उत्साह रहा. शहर के करीब 40 फीसदी लोगों ने रविवार को मकर संक्रांति मानते हुए बाबा मंदिर में भोलेनाथ को तिल चढ़ाया. मंदिर में तिल चढ़ाने के लिये सुबह से ही भक्तों का तांता […]

विज्ञापन
रविवार को भी भक्तों ने मनाया मकर संक्रांति, बाबा को चढ़ाया तिल
देवघर : मकर संक्रांति को लेकर देव नगरी में उत्साह रहा. शहर के करीब 40 फीसदी लोगों ने रविवार को मकर संक्रांति मानते हुए बाबा मंदिर में भोलेनाथ को तिल चढ़ाया. मंदिर में तिल चढ़ाने के लिये सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. वहीं परंपरा अनुसार आज सुबह सोमवार को मंदिर की ओर से पुजारी बाबा भोले को तिल अर्पण कर संक्रांति पर्व संपन्न करेंगे. परंपरा अनुसार पूरे माघ महीने तक भोले नाथ को सरकारी पूजा में तिल चढ़ाया जायेगा.
मकर संक्रांति पर्व को लोग दही-चूड़ा का महापर्व भी मानते हैं. इस पर्व की प्रसिद्धि भी दही-चूड़ा के नाम से ही ज्यादा है. चौदह जनवरी आते ही सोशल मीडिया में भी दही-चूड़ा की तस्वीर लगाकर लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं. देव नगरी में रविवार को दही लेने के लिये सुबह से ही लोग दुकानों में जमे रहे. इससे कई बार सड़क भी जाम होती रही. लोग मीट लेने के लिये भी काफी उत्साहित देखे गये. देवघर-दुमका रोड पर मीट की दुकानों में भी काफी भीड़ रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola