असीम कुंडा के नये थानेदार, जगदेव को मारगोमुुंडा की कमान

Updated:
विज्ञापन

देवघर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बालू डंप मामले में जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर कुंडा थाना प्रभारी एसआइ राजीव रंजन को निलंबित कर दिया. उन्होंने बताया कि बालू डंप संबंधी समाचार प्रभात खबर में छपने के बाद सहायक जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय व एक अन्य अधिकारी ने संयुक्त […]

विज्ञापन

देवघर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बालू डंप मामले में जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर कुंडा थाना प्रभारी एसआइ राजीव रंजन को निलंबित कर दिया. उन्होंने बताया कि बालू डंप संबंधी समाचार प्रभात खबर में छपने के बाद सहायक जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय व एक अन्य अधिकारी ने संयुक्त रूप से स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. इसके बाद उन्हें रिपोर्ट दिया. जांच रिपोर्ट में कुंडा थाना प्रभारी की लापरवाही पाकर उन्हें निलंबित कर दिया गया.

निलंबन अवधि में एसआइ राजीव रंजन का मुख्यालय पुलिस केंद्र होगा. एसपी ने मारगोमुंडा थाना प्रभारी असीम कमल टोपनो को कुंडा थाना का नया प्रभारी बनाया है. वहीं उनकी जगह मधुपुर थाना के जेएसआइ जगदेव पाहन तिर्की को मारगोमुंडा का नया थाना प्रभारी बनाया. दोनों 2012 बैच के एसआइ हैं. असीम पहले भी कुंडा थाना प्रभारी रह चुके हैं. दोनों थाना प्रभारी को शीघ्र एसपी ने नवपदस्थापित स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया है.

माफियाओं ने बदली रणनीति
कुसुमडीह में पुलिस और बालू माफियाओं के बीच चूहा बिल्ली का खेल शुरू हो गया. माफियाओं ने बालू डंप करने की रणनीति बदल दी है. अब पहाड़ की जगह पठार का रूप दिया जा रहा है. गांव के आधा दर्जन खाली जगहों में बालू देखा जा रहा है. शुक्रवार को खाली दिख रही जगहों में शनिवार को बालू डंप सहज देखा गया. इससे कयास लगाया जा रहा है कि बालू माफियाओं ने अब भोले-भाले गांव वालों को भी धंधा में शामिल करना शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola