विस में गूंजेगा पोचा की मौत का मामला
देवघर : बाबूपुर गांव में पिछले दिनों ठंड से एयरपोर्ट के विस्थापित पोचा मांझी की मौत हो गयी थी. शनिवार को झाविमो विधायक प्रदीप यादव विस्थापित पोचा मांझी के परिजनों से मिलने बाबूपुर गांव पहुंचे. परिजनों ने अपनी पीड़ा उन्हें बतायी. विधायक ने कहा कि पोचा की जमीन एयरपोर्ट में गयी है, लेकिन उन्हें पैसे […]
देवघर : बाबूपुर गांव में पिछले दिनों ठंड से एयरपोर्ट के विस्थापित पोचा मांझी की मौत हो गयी थी. शनिवार को झाविमो विधायक प्रदीप यादव विस्थापित पोचा मांझी के परिजनों से मिलने बाबूपुर गांव पहुंचे. परिजनों ने अपनी पीड़ा उन्हें बतायी. विधायक ने कहा कि पोचा की जमीन एयरपोर्ट में गयी है, लेकिन उन्हें पैसे का भुगतान नहीं हुआ. भू-दानी जमीन में पोचा की तरह कई लोग बसे हैं, बावजूद सरकार ने उन्हें विस्थापितों की सूची में शामिल नहीं किया है. रघुवर सरकार गरीबों को उजाड़ने वाली है. पोचा समेत इस इलाके के 70 विस्थापितों का मामला विधानसभा में उठाया जायेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह, विपिन देव, जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान, महामंत्री दिनेश मंडल, गोविंद यादव, बलवीर राय, विनोद वर्मा, राकेश जायसवाल, मनोज दास, दीपक ठाकुर आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










