मधुपुर के साजिद को ले गयी राजस्थान पुलिस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
साइबर ठगी मामले में राजस्थान पुलिस की कार्रवाई देवघर : राजस्थान अंतर्गत बाड़मेर जिला के बायतु थाने की पांच सदस्यीय पुलिस टीम मधुपुर थाना क्षेत्र के साइबर आरोपित साजिद हुसैन को प्रोडक्शन वारंट पर साथ ले गयी. साजिद को मधुपुर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में पूर्व में जेल भेजा था, जो […]
विज्ञापन
साइबर ठगी मामले में राजस्थान पुलिस की कार्रवाई
देवघर : राजस्थान अंतर्गत बाड़मेर जिला के बायतु थाने की पांच सदस्यीय पुलिस टीम मधुपुर थाना क्षेत्र के साइबर आरोपित साजिद हुसैन को प्रोडक्शन वारंट पर साथ ले गयी. साजिद को मधुपुर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में पूर्व में जेल भेजा था, जो मंडल कारा में काराधीन था. राजस्थान पुलिस की छापेमारी टीम साजिद को मंडल कारा से रिसीव कर साथ ले गयी. राजस्थान पुलिस की छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआइ केवलचंद ने बताया कि वे लोग पांच जनवरी से मधुपुर थाना क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आज ही साजिद को कारा से रिसीव किये और साथ ले जा रहे हैं.
छापेमारी टीम में सबई राम, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र पाल सिंह व रमेश कुमार शामिल हैं.
ठेकेदार उमर राम के एकाउंट से उड़ाया था तीन लाख : एएसआइ ने बताया कि बायतु थाना क्षेत्र निवासी उमर राम गुजरात में ठेकेदारी करते हैं. एक जुलाई 2017 को बैंक अधिकारी बनकर उमर को कॉल किया गया और उसके खाते की जानकारी ले ली. इसके बाद 3,01,390 रुपये की ठगी कर ली गयी. उसी मामले में फोन डिटेल्स के आधार पर साजिद हुसैन को आरोपित बनाया गया. इसके बाद बायतु थाने की छापेमारी टीम उसे गिरफ्तार करने यहां आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










